डबल मर्डर से सासाराम में सनसनी, छत पर सो रहे लिव-इन कपल की गोली मारकर हत्या
सासाराम, सितम्बर 7 -- बिहार के सासाराम में छत पर सो रहे महिला और पुरुष की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतकों की पहचान 45 वर्षीया नन्हकी देवी और 50 वर्षीय मनी भूषण कुमार के रूप में हुई है। दोनों करीब तीन वर्षों से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। सासाराम मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बेदा बनरसियां गांव के इस हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस गहन छानबीन कर रही है। इस खौफनाक वारदात से इलाके के लोग आक्रोशित हो गए। उग्र ग्रामीणों ने सोमवार को पुरानी जीटी रोड को जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अफसरों ने मुआवजा और पारिवारिक लाभ की राशि उपलब्ध कराने का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। पुलिस ने कहा कि जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर लिया जाएगा और इसमें संलिप्त अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- बाप ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.