उरई, मई 7 -- उरई। सिरसाकलार थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक 70 वर्षीय वृद्ध ने आत्महत्या कर ली। परिजनों के मुताबिक इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा दो दिन पहले आजीवन कारावास की सजा बरकरार रखे जाने के बाद से वह मानसिक तनाव में था। वृद्ध ने अपने खेत पर बने ट्यूबवेल के कमरे में गमछे के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बुजुर्ग को वर्ष 1984 में हुए डबल मर्डर केस में उरई के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट ने दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी और हाईकोर्ट में अपील कर बुजुर्ग जमानत पर था। सिरसाकलार थाना क्षेत्र के ग्राम पिथउपुर निवासी 70 वर्षीय अमर सिंह ने बुधवार रात गांव के बाहर अपने खेत पर लगे ट्यूबबेल पर गमछे से फांसी लगा ली। परिवारिक भाई राम सुमरन ने बताया कि बुजुर्ग अमर सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.