समस्तीपुर, दिसम्बर 12 -- समस्तीपुर। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर में बीते वर्ष हुए प्रॉपर्टी डीलर विजय गुप्ता व दिव्यांग टोटो चालक गणेश सहनी के डबल मर्डर केस के सफल खुलासे के बाद पुलिस अब जिले में हुए अन्य ब्लाइंड केसों पर भी फोकस कर रही है। जिले में कई ऐसे हत्याकांड के मामले अब भी हैं जिसकी गुत्थी नहीं सुलझी है, इसे पीड़ित परिवार न्याय का इंतजार कर रहे हैं। ये मामले अब भी पुलिस के लिए चुनौती बने हुए हैं। अंगारघाट थाना क्षेत्र में एक महिला की हत्या के बाद चौर में अर्धनग्न अवस्था में शव मिलने के मामले में पुलिस अब तक मृतका की पहचान करवाने में ही विफल रही है। इसके अलावे अन्य ऐसे भी हत्याकांड के मामले है जिसके रहस्य पर से पर्दा नहीं हट सका है व गुत्थी भी पुलिस सुलझाने में असफल रही है। इन सभी मामलों में अब तक कोई ठोस सुराग पुलिस के हाथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.