डबल मर्डर के चार दोषियों को आजीवन कारावास
बलिया, जून 11 -- बलिया, संवाददाता। नरही थाना क्षेत्र के नारायनपुर में लगभग 18 महीना पहले हुए दोहरे हत्याकांड के चार अभियुक्तों को न्यायालय ने गुरुवार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। न्यायालय ने सभी पर सवा-सवा लाख रुपए का अर्थदंड भी लगाया।
घटना का विवरण नरही थाना क्षेत्र के नारायनपुर गांव के शराब की दुकान के पास एक जनवरी 2025 को नये साल की रात करीब आठ बजे युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद एक पक्ष के युवकों ने दूसरे पक्ष के तीन युवकों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस घटना में नरही थाना क्षेत्र के सिकन्दरपुर निवासी 25 वर्षीय गोलू वर्मा, 24 वर्षीय प्रशांत गुप्त तथा 16 वर्षीय जीतू गुप्त घायल हो गए। सभी को बक्सर (बिहार) के अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां के डॉक्टरों ने गोलू और प्रशांत को मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.