धनबाद, नवम्बर 19 -- धनबाद में खौफनाक घटना सामने आई है। यहां के झरिया थाना क्षेत्र के कतरास मोड़ स्थित रतनजी भगवान जी पेट्रोल पंप के पास मंगलवार की दोपहर 3.11 बजे बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक प्रेम यादव बिहार के सारण (छपरा) के मकेर फुलवरिया का रहने वाला था। बाइक से आए तीन हमलावरों ने उसके सिर में सटा कर गोली मार दी। हत्या का वीडियो पास के पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पुलिस ने बताया कि प्रेम विजयादशमी के दिन दो अक्तूबर को सारण के भेल्दी जलालपुर चौक के पास हुए डबल मर्डर केस का वांछित था। सीसीटीवी फुटेज से स्पष्ट है कि हमलावरों ने सुनील राय के पुत्र प्रेम यादव के सिर पर सटा कर गोली मारी थी। गोली लगते ही वह मुंह के बल सड़क पर गिर पड़ा। तीनों अपराधी कतरास मोड़ की ओर भाग निकले। सूचना मिलते ही झर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.