हाजीपुर, जुलाई 15 -- बिदुपुर थाना क्षेत्र के राजसन गांव में 12 जुलाई को जगदीश राय ने साथियों के साथ मिलकर आर्मी के जवान और उसके पिता की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी जगदीश राय के सहयोग करने वाले एक बदमाश सहित एक नाबालिक लड़के को हिरासत में लिया है। गिरफ्तार बदमाश पटना जिले के चौक थाना के कैमासिको कौवाकोल निवासी रामपुकार राय का पुत्र पप्पू कुमार है। वहीं दूसरा आरोपी नाबालिक बालक सत्येंद्र राय का पुत्र बताया गया है। यह जानकारी सदर डीएसपी सुबोध कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को दी।

घटना का विवरण उन्होंने बताया कि बिदुपुर थाना क्षेत्र के राजसन गांव में भूमि विवाद को लेकर जगदीश राय ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर मुनारिक राय एवं उनके सैनिक पुत्र जितेंद्र कुमार राय की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या की घटना को अंजाम द...