मेरठ, मार्च 22 -- मेहरमती गणेशपुर गांव में महज एक हजार रुपये के विवाद ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते खूनी संघर्ष का रूप ले लिया और बीच-बचाव में पहुंचे भूरा और सैमुद्दीन की जान चली गई। मृतकों के बड़े भाई ग्राम प्रधान सईद ने बताया कि उनके भतीजे तौहीद का चुन्नू के पुत्र इरशाद से एक हजार रुपये को लेकर विवाद चल रहा था। तौहीद के इरशाद पर रुपये थे, इसी बात को लेकर शनिवार शाम दोनों के बीच कहासुनी हो गई। पहले लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया, लेकिन कुछ देर बाद फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और माहौल तनावपूर्ण हो गया। बताया कि इसी दौरान विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर भिड़ गए। झगड़ा बढ़ता देख भूरा और सैमुद्दीन बीच-बचाव के लिए पहुंचे, लेकिन हमलावरों ने उन पर ...