भभुआ, फरवरी 15 -- पेज तीन की खबर डबल पैसा करने के मामले में जालसाज गिरफ्तार भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। डबल पैसा करने के मामले में एक जालसाज को नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सोनहन थाना पर पहुंचे सोनहन थाना क्षेत्र के खनेठी गांव निवासी हरिवंश सिंह के पुत्र रामसेवक कुमार सिंह ने बताया कि वीते 5 फरवरी को मोहनिया थाना क्षेत्र के डड़वास गांव निवासी मुराहू प्रजापति के पुत्र रविंद्र प्रजापति 6 लाख 50 हजार रुपए डबल करने के नाम पर लिया था। जब मुझे वापस पैसा देने लगा तो अलग-अलग बंडल कर 13 लाख रुपए दिया। जब उस बंडल को खोला गया तो सारा पैसा नकली निकला। उसके बाद आरोपी को काफी खोजबीन किया लेकिन फरार था। आज पकड़ा गया तो पुलिस को सूचना की गई, जहां पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर थाने ले आई। इस मामले में पुलिस आरोपी से पूछताछ कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.