हल्द्वानी, अप्रैल 9 -- बृजेंद्र मेहता हल्द्वानी। उत्तराखंड में सामने आए डबल पेंशन घोटाले की जांच अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। प्रदेश में संदिग्ध पाए गए 1377 लाभार्थियों से अपना पक्ष रखने के लिए शपथ पत्र मांगे गये थे। मंगलवार शाम तक 334 लोगों ने अपना पक्षा समाज कल्याण विभाग को भेज दिया था।प्रदेश में डबल पेंशन घोटाले की जांच प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। फरवरी 2026 में नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की रिपोर्ट में राज्य में 1377 संदिग्ध डबल पेंशन मामलों का खुलासा हुआ था। इसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मामले की जांच के निर्देश देते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए थे।समाज कल्याण विभाग ने ऐसे संदिग्ध लाभार्थियों की पेंशन पर अस्थायी रोक लगाते हुए उनसे स्पष्टीकरण मांगा था। लाभार्थियों को 10 रुपये के स्टांप पेपर पर...