हल्द्वानी, अप्रैल 30 -- बृजेंद्र मेहता, हल्द्वानी। उत्तराखंड में चर्चित डबल पेंशन फर्जीवाड़े की जांच पूरी हो गई है। 653 लाभार्थियों के खातों में गड़बड़ी पाई गई है, जो एक साथ दो अलग-अलग योजनाओं का लाभ ले रहे थे। दो से दस सालों के भीतर सामने आए इन मामलों में समाज कल्याण विभाग ने 16.89 करोड़ रुपये की रिकवरी और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की संस्तुति शासन को भेज दी है। समाज कल्याण विभाग चार हजार रुपये प्रति माह से कम आय वालों को अलग-अलग योजनाओं के अंतर्गत पेंशन सुविधा का लाभ देता है। जांच में सामने आया कि कई लाभार्थी राज्य आंदोलनकारी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और आजाद हिंद फौज से जुड़ी कुटुंब पेंशन लेने के साथ-साथ समाज कल्याण विभाग की वृद्धावस्था एवं अन्य पेंशन भी ले रहे थे। करीब 200 ऐसे मामले भी सामने आए, जहां अलग-अलग राज्यों में सरकारी से...