डबल ड्यूटी से परेशान शिक्षामित्रों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
बरेली, मई 11 -- फोटो अजय 301, सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन शौंपते शिक्षामित्र बरेली। जनगणना कार्य में डबल ड्यूटी लगाए जाने के विरोध में सोमवार को शिक्षामित्रों ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा को सौंपा। शिक्षामित्रों ने मांग की कि उन्हें एक ही स्थान पर ड्यूटी दी जाए, ताकि शिक्षण कार्य और जनगणना कार्य दोनों प्रभावित न हों। ज्ञापन में कहा गया कि शिक्षामित्र पहले से ही प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षण कार्य के साथ जनगणना संबंधी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। इसके बावजूद कई स्थानों पर शिक्षकों की ड्यूटी काटकर शिक्षामित्रों को अतिरिक्त जिम्मेदारी दे दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.