कुशीनगर, मई 3 -- कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम तरयासुजान थाना क्षेत्र के सलेमगढ़ स्थित एनएच-28 फोरलेन पर शनिवार देर रात एक खाली डबल डेकर लग्जरी बस में अचानक आग लग गई। घटना रात करीब डेढ़ बजे की है। बस में आग लगते ही उस पर सवार दोनों चालक कूद गए, जिससे उनकी जान बच गई। बताया जा रहा है कि बस राजस्थान से पश्चिम बंगाल के कूच बिहार सवारी लेने जा रही थी। सलेमगढ़ टोल प्लाजा पार कर सलेमगढ़ मौजा गांव के पास पहुंचते ही बस के टरबाइन उपकरण में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया।घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और बहादुरपुर चौकी पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आग की गंभीरता को देखते हुए तुरंत फायर ब्रिगेड को बुलाया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.