डबल डेकर बस ने कुचला, किशोरी ने मौके पर तोड़ दम
श्रावस्ती, जून 24 -- श्रावस्ती,संवाददाता। घर से सामान लेने सिरसिया बाजार जा रही किशोरी को तेज रफ्तार डबल डेकर बस ने टक्कर मार दी। इसके बाद कुचलते हुए निकल गई। इससे किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। सिरसिया थाना क्षेत्र के निरालानगर निवासी अनूपा राही (12) पुत्री अशर्फी लाल राही बुधवार को कुछ सामान खरीदने सिरसिया बाजार जा रही थी। इसी बीच चिल्हरिया मोड़ की तरफ से आ रही तेज रफ्तार डबल डेकर बस ने उसे टक्कर मार दी। इसके बाद कुचलते हुए निकल गई। इसके कारण किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई। यह भी पढ़ें- डबल डेकर बस की टक्कर से 12 वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों में मचा कोहराम घटना के बाद चालक बस लेकर आगे निकल गया, जिसे सूचना पर पहुंची सिरसिया पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। वहीं पुलिस ने शव का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.