डबल डेकर बस की टक्कर से 12 वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
अयोध्या, जून 24 -- श्रावस्ती संवाददाता। श्रावस्ती के थाना क्षेत्र सिरसिया के निराला नगर में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 12 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने बताया 12 वर्षीय अनुपा पुत्री अशर्फी लाल राही, निवासी निराला नगर, बच्ची सामान की खरीदने के लिए जा रही थी। इसी दौरान चिलहरिया मोड़ की ओर से आ रही डबल डेकर वैशाली बस ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने बच्ची को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.