नोएडा, मार्च 10 -- नोएडा। मोरना स्थित नोएडा डिपो में डबल डेकर बसों को चार्ज करने के लिए शेड बनने शुरू हो गए हैं। इन्हीं शेड में प्रवेश करके बसें चार्ज होंगी। बीते शुक्रवार को डिपो में इसके लिए भूमि पूजन किया गया था। डिपो से आठ इलेक्ट्रिक डबल डेकर बसें नोएडा और ग्रेटर नोएडा के अलग-अलग रूट पर चलेंगी। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम गौतमबुद्ध नगर के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार ने कहा कि जिस कंपनी की बसें हैं, उनकी ओर से ही शेड बनवाए जा रहे हैं। बसों के रखरखाव के लिए डिपो में कार्यशाला भी कंपनी की ओर से बनाई जाएगी। सभी बसें वातानुकूलित हैं और उनके रूट के लिए सर्वे किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि अप्रैल के शुरुआती हफ्ते में बसों का परिचालन शुरू हो सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.