नोएडा, मार्च 7 -- नोएडा। मोरना स्थित नोएडा डिपो में डबल डेकर बसों को चार्ज करने और कार्यशाला स्थापित करने के लिए शुक्रवार को भूमि पूजन किया गया। अगले तीन से चार दिन में इस पर काम शुरू हो जाएगा। डिपो से आठ इलेक्ट्रिक डबल डेकर बसें नोएडा और ग्रेटर नोएडा के अलग-अलग रूट पर चलेंगी। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम गौतमबुद्ध नगर के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार ने कहा कि जिस कंपनी की बसें हैं, उनके प्रतिनिधियों की ओर से भूमि पूजन किया गया है। चार्जिग प्वाइंट के स्थान पर कंपनी की ओर से शेड बनाया जाएगा, जहां पर खड़ी होकर बसें चार्ज होंगी।इसके अलावा बसों के रख रखाव के लिए डिपो में कार्यशाला भी कंपनी की ओर से बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी बसें वातानुकूलित हैं और उनके रूट के लिए सर्वे किया जा चुका है। बसों को अंडरपास के गुजरने में समस्या नहीं होगी। ऐसे में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.