प्रयागराज, सितम्बर 27 -- प्रयागराज। ग्रेटर नोएडा बस हादसे के बाद परिवहन विभाग 28 से 30 सितंबर तक प्रदेशभर में ऑपरेशन कवच 2.0 अभियान चलाएगा। शहर से लेकर देहात तक आरटीओ की टीमें निजी बसों की जांच करेंगी। अभियान में डबल डेकर और डग्गामार बसों के साथ लंबी और छोटे रूट की बसों में सुरक्षा मानक, फिटनेस और यातायात नियमों का पालन परखा जाएगा। नियमों का उल्लंघन मिलने पर संबंधित बसों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रयागराज में ज्यादातर बाहर की डबल डेकर बसों का संचालन होता था। दिल्ली रूट पर ही सबसे ज्यादा गाड़ियां चलती हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...