नई दिल्ली, जुलाई 5 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को हरि नगर, जनकपुरी एवं राजौरी गार्डन विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित ''विकसित भारत संकल्प सम्मेलन'' में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश में हुए परिवर्तनकारी विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमारी डबल इंजन सरकार दिल्ली को विश्वस्तरीय राजधानी बनाएगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत ने विश्व मंच पर अपनी नई पहचान स्थापित की है। आज देश मजबूत अर्थव्यवस्था, आधुनिक आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा और गरीब कल्याण जैसे प्रत्येक क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने विकास को अंति...