मथुरा, अगस्त 18 -- उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के उचित दर विक्रेताओं के हित में चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के क्रम में सोमवार को विकास खंड बलदेव के चौधरी चरण सिंह सभागार में अतिरिक्त लाभांश वितरण कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक पूरन प्रकाश एडवोकेट, उपजिलाधिकारी महावन प्राजक्ता त्रिपाठी, खंड विकास अधिकारी बलदेव नेहा रावत तथा पूर्ति अधिकारी महावन रविकांत सिंह ने संयुक्त रूप से आराध्य देव श्री दाऊजी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर लखनऊ से प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय लाभांश वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया। यह भी पढ़ें- उचित दर विक्रेताओं के लाभांश वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन विधायक पूरन प्रकाश एडवोकेट ने कह...