भदोही, मार्च 27 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में गुरुवार को संकल्प से सिद्ध, सुरक्षा से सुशासन समृद्धि थीम पर ऐतिहासिक प्रदर्शनी मेला का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर विकास, शहरी समग्र विकास और जिला प्रभारी एके शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शासन से संचालित योजनाओं पर चर्चा करते हुए लाभार्थियों में टूल किट और प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस दौरान एके शर्मा ने कहा कि वर्ष 2047 तक देश और प्रदेश को विकसित बनाने के लिए गांव, तहसील, ब्लॉक और प्रत्येक नागरिक को मिलकर प्रयास करना होगा। वहीं प्रदेश सरकार की नौ वर्ष की उपलब्धियों पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शनी की गई। इस दौरान परिषदीय स्कूल के बच्चों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। प्रभारी मंत्री ने विकास पुस्तक का विमोचन भी किया।...