पटना, मार्च 12 -- नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने गुरुवार को विकास मानकों पर राज्य की स्थिति को लेकर सरकार को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि बिहार अनोखा प्रदेश है, जो दो दशक से एनडीए की डबल इंजन की सरकार के बाद भी शिक्षा, रोजगार से लेकर हर मोर्चे पर पिछड़ा है। तेजस्वी ने कहा कि देश में सबसे अधिक गरीबी और बेरोजगारी बिहार में है। देश में सबसे अधिक पलायन बिहार से होता है। देश में सबसे अधिक अपराध और भ्रष्टाचार भी बिहार में ही है। उन्होंने कहा कि सबसे अधिक स्कूली बच्चों का ड्रापआउट बिहार में है। यहां के लोगों की प्रति व्यक्ति आय सबसे कम है। साक्षरता दर भी कम है। देश में सबसे कम प्रति व्यक्ति आय और निवेश बिहार में है। बिजली खपत भी कम है। यहां देश में सबसे कम औद्योगिक इकाइयां हैं। लोगों को बुनियादी सुविधाएं भी कम मिलती हैं। बिहार के स्कूलों म...