डफरिन में 700 ग्राम के शिशु का जन्म
प्रयागराज, जून 23 -- प्रयागराज। डफरिन अस्पताल में एडीए कॉलोनी नीम सरांय की एक महिला ने अत्यधिक कम वजन के शिशु को जन्म दिया। उसका वजन 700 ग्राम था। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुनीता सागर के अनुसार बच्चे का कम वजन होने के कारण उसकी जीवन रक्षा एक चुनौतीपूर्ण कार्य था। लेकिन डॉक्टरों और डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों ने दक्षता व समर्पण से नवजात को नया जीवन दिया। शिशु को नवजात शिशु गहन चिकित्सा कक्ष में भर्ती किया गया। डॉक्टरों के टीम में डॉ. प्रवीण कुमार यादव, डॉ. इसरार अहमद, डॉ. अरुण कुमार सिंह, धीरेंद्र कुमार सिंह, विजय कुमार, रीना मिश्रा शामिल रहीं। अस्पताल की उपलब्धि पर डीएम मनीष कुमार वर्मा ने टीम को बधाई दी। यह भी पढ़ें- एक किलो से कम वजन, फिर भी जिंदगी की लड़ाई जीत रहे नौनिहाल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.