डफरिन में एनआईसीयू को मिली मंजूरी
कानपुर, मई 10 -- कानपुर। महिला प्रसूति अस्पताल यानी कि डफरिन में लंबे समय से एनआईसीयू की चल रही मांग आखिरकार पूरी हो गई। डिप्टी सीएम एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने एनआईसीयू को मंजूरी दे दी। महिला डफरिन अस्पताल में कानपुर के अलावा आसपास जिलों की भी महिलाएं प्रसव को आती हैं। एमएलसी सलिल विश्नोई ने 23 अप्रैल 2026 को नियम 115 के तहत मांग की थी कि आर्यनगर विधानसभा क्षेत्र में एक मात्र महिला जिला अस्पताल है। यहां पर नवजात बच्चों को भर्ती करने के लिए एनआईसीयू सेंटर की जरूरत है। इसके साथ ही कहा था कि यहां पर विशेषज्ञ डाक्टरों की कमी है। इस कमी को भी जनहित में पूरा किया जाए। विश्नोई ने बताया कि डिप्टी सीएम ने एनआईसीयू की मंजूरी दे दी है। एनआईसीयू सेंटर खुलने से नवजात बच्चों को वहां रखा जा सकेगा। निजी अस्पतालों में बच्चों को एनआईसीयू में भर्ती ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.