बेगुसराय, मार्च 15 -- नावकोठी, निज संवाददाता। पूर्वी डफरपुर गांव में हुई मारपीट की घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी की पहचान स्व. रामाकांत शर्मा के पुत्र कैलाश शर्मा के रूप में की गई है। उसे प्राथमिक उपचार के लिए नावकोठी पीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया गया। पीड़ित ने थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराकर गांव के ही प्रकाश साह, पवन साह, फुलटुस कुमार, सजनी देवी, सोनी देवी एवं सुदामा देवी पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर जख्मी कर देने का आरोप लगाया है। आवेदन में उन्होंने बताया कि शुक्रवार की शाम वह अपने दरवाजे पर बैठे थे। इसी दौरान नामजद लोग लाठी-डंडा और ईंट-पत्थर लेकर वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने लाठी से सिर और शरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.