डनलप से टकरा कर बाइक सवार की मौत
सीतापुर, जून 29 -- रामपुर मथुरा, संवाददाता। थाना क्षेत्र में रविवार रात लकड़ी लदे डनलप से टकराकर बाइक सवार दुकानदार की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मझिगवां अंतर्गत मौर्य नगर निवासी उमाशंकर मौर्य 55 वर्ष पुत्र पलकधारी प्रतिदिन की भांति रविवार रात 8 बजे रामपुर मथुरा में गोंडा देवरिया रोड पर मौर्या मार्केट में बिल्डिंग की दुकान बंद कर मोटरसाइकिल से घर जा रहे थे। इसी बीच धौरहरा गांव के पास सामने से आ रहे लकड़ी लगे डनलप से टकरा गए। जिसके बाद उमाशंकर मौर्य वहीं रोड पर गिर गए। जिससे उनके सिर में गंभीर चोटे आई। गांव वालों की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अस्पताल रामपुर मथुरा लाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.