डढ़ाव गांव में करंट लगने से किशोरी झुलसी, हालत गंभीर
सासाराम, जून 4 -- दिनारा, एक संवाददाता। दिनारा थाना क्षेत्र में नौवां पंचायत अंतर्गत डढ़ाव गांव में बुधवार देर रात करंट लगने से एक किशोरी गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोचस में भर्ती कराए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। 15 वर्षीय नैना कुमारी के रूप में हुई है, जो डढ़ाव गांव निवासी रामेश्वर पासवान की पुत्री बताई जाती है। परिजनों ने बताया कि किशोरी घर में बोर्ड पर पंखे का स्विच लगा रही थी, तभी पहले से टूटकर गिरे हुए धारा प्रवाहित बिजली के तार के संपर्क में आने से वह करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.