चम्पावत, दिसम्बर 24 -- चम्पावत। चम्पावत शहर से लगी डड़ा बिष्ट ग्राम पंचायत की खुली बैठक हुई। बुधवार को प्रधान शुभम रावत की अध्यक्षता में हुई बैठक में गांव में स्ट्रीट लाइट लगाने और गांव में सीसी मार्ग बनाने का प्रस्ताव पास किया। इसके अलावा बैठक में वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांग पेंशन के लिए पात्रों का चयन किया गया। स्वच्छता, पेयजल, जल निकासी को लेकर भी चर्चा की गई। बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.