बहराइच, मई 11 -- बहराइच, संवाददाता। स्टेज कैरिज रूट पर डग्गामार वाहन चालक हावी हो रहे है। कतर्नियाघाट लखीमपुर रूट पर हमलावर डग्गामार वाहन चालकों ने निजी बस रोककर चालक को बेरहमी से धुन डाला। उसे बचाने आए कंडक्टर व खलासी को दौड़ा दौड़ा कर धुन डाला। चालक व कंडक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए है। पीड़ितों का पुलिस ने मेडिकल कराया है। लखीमपुर जिले के ईसानगर थाने के अख्तेयारपुर निवासी उस्मान पुत्र अनवर अली कतर्नियाघाट लखीमपुर स्टेज कैरिज रूट पर संचालित हो रही प्राईवेट बस पर ड्राइवर है। वह अपनी सवारियों से भरी बस लेकर नौ मई को दोपहर दो बजे कतर्निया से लखीमपुर जाने को निकले थे। बस में सवारियां थी। साथ में स्टाफ दीपू गिरी व खलासी साथ में थे। इसी दौरान बस जैसे ही दोपहर लगभग 4:30 बजे घोसियाना मोड़ पहुंची। पांच आटो, जिनमे एक पर नम्बर प्लेट नही थी। हमलावर...