हल्द्वानी, अगस्त 31 -- हल्द्वानी, संवाददाता। संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) अरविंद पांडेय के निर्देशों पर परिवहन विभाग और उत्तराखंड परिवहन निगम की संयुक्त टीम ने अवैध रूप से संचालित डग्गामार वाहनों के खिलाफ सख्त चेकिंग अभियान चलाया। परिवहन कर अधिकारी पवन कुमार और रोडवेज के एजीएम संजय पांडेय की अगुवाई में बस अड्डे के समीप डग्गामार टैक्सियों और अनाधिकृत वाहनों के खिलाफ सघन प्रवर्तन कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 28 वाहनों के चालान काटे गए, जबकि वैध कागजात न होने के चलते दो गाड़ियों को मौके पर ही सीज कर दिया गया। परिवहन कर अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि डग्गामारी और अवैध संचालन के खिलाफ विभाग का यह कड़ा रुख आगे भी जारी रहेगा और बिना परमिट या नियमों की अनदेखी कर दौड़ने वाले वाहनों पर लगातार ...