गंगापार, दिसम्बर 16 -- घूरपुर, हिन्दुस्तान संवाद घूरपुर पुलिस ने एसीपी कौंधियारा अब्दुल सलाम खान की अगुवाई में मंगलवार को डग्गामार वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान आधा दर्जन डग्गामार बसों को पुलिस ने सीज कर दिया। पुलिस के अनुसार बिना वैध परमिट, फिटनेस और आवश्यक दस्तावेजों के ये बसें लंबे समय से सड़कों पर फर्राटा भर रही थीं। इससे न केवल सरकारी राजस्व को नुकसान हो रहा था, बल्कि यात्रियों की जान भी जोखिम में पड़ रही थी। घूरपुर पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान इन बसों को पकड़ा और आवश्यक कार्रवाई करते हुए उन्हें थाने में खड़ा कराया। इसी प्रकार वैध प्रपत्र ना होने से बयालिस वाहनों का चालान किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...