मऊ, अप्रैल 19 -- दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के कर्मचारियों ने शनिवार को तीसरे दिन भी मांगों को लेकर दोहरीघाट डिपो में गेट मीटिंग करके प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने डग्गामार वाहनों के संचालन पर रोक लगाने और आउट सोर्सिंग भर्तियों को बंद करने की मांग किया। संघ के अध्यक्ष विपुल राजन ने कहा कि राष्ट्रीयकृत मार्गों पर निजी बसों के साथ संगठित अवैध एवं अनधिकृत छोटी गाड़ियों का संचालन हो रहा है। इन्हीं वाहनों की वजह से राजस्व को हानि होने पर निगम की संपत्तियों और कारोबार को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी चल रही है। साथ ही कहा कि कर्मचारीयों को ईपीएफ, ईएसआई, चिकित्सा सुविधाएं देने के साथ ही न्यूनतम वेतन, भत्ते एवं अन्य सुविधाएं दी जाएं। यह भी पढ़ें- टनकपुर में धरने पर बैठे रोडवेज कर्मचारी पुरानी देनदारियों और बकाया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.