मेरठ, अप्रैल 20 -- तेजगढ़ी चौराहे पर रविवार दोपहर तेज रफ्तार डग्गामार बस ने ई-रिक्शा समेत कार में टक्कर मार दी। इस दौरान एक ठेले वाले और बाइक सवारों को भी टक्कर मारते हुए कई मीटर पर घसीटा ले गया। लोगों ने बस चालक को पकड़ने का प्रयास किया तो उसने किठौर की ओर फरार होने का प्रयास किया। इस बीच उसने बाइक सवार और ट्रैफिक पुलिस के हेड कांस्टेबल पर भी बस चढ़ाने का प्रयास किया। लोगों ने पीछा कर आरोपी चालक को दबोच लिया। घायलों को मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया है। तेजगढ़ी चौराहे पर रविवार दोपहर करीब 2:30 बजे परशुराम यात्रा निकाली जा रही थी। यह भी पढ़ें- धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव जिसके चलते मेरठ-गढ़ रोड पर जाम की स्थिति बन गई थी। जैसे ही यात्रा को आगे बढ़ाया तभी एक डग्गामार बस ने किठौर की ओर जाने के लिए अचानक गति बढ़ा दी। पहले ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.