फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 13 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। अवैध रूप से संचालित वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग की ओर से अभियान तेज कर दिया गया है। बुधवार को परिवहन विभाग की टीम ने सात गाड़ियोंं को पकड़ा। इस कार्रवाई में 2 लाख 20 हजार का जुर्माना वसूला गया। एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत ने बताया कि दो ओवरलोड गाड़ियां पायी गयीं जिन पर 63 हजार का जुर्माना किया गया। सुरक्षा वाहनों की अनदेखी करने वाली दो स्कूल गाड़ियों पर 40 हजार का दंड लगा। अवैध रूप से संचालित एक डग्गामार बस को पकड़कर 60 हजार का जुर्माना ठोंका गया। बिना वैध दसतावेज के चल रही एक जेसीबी पर 31 हजार की कार्रवाई की गयी। एआरटीओ ने बताया कि एक ट्रक ऐसा मिला जिसकी आरसी पहले ही निलंबित थी। इसे थाना राजेपुर की सुपुर्दगी में दिया गया है。 यह भी पढ़ें- स्कूल वाहनों पर परिवहन विभाग का शिकंजा, 99 चालान, 12 ...