बुलंदशहर, अप्रैल 30 -- भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने जिले में अवैध रूप से संचालित डग्गामार बसों और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। संगठन ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इन वाहनों पर लगाम नहीं लगाई गई, तो परिवहन विभाग का घेराव किया जाएगा। इस दौरान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों को डीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा। गुरुवार को भाकियू टिकैत के जिलाध्यक्ष एडवोकेट चौधरी अरब सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता एआरटीओ कार्यालय पहुंचे। आरोप है कि जिले के विभिन्न मार्गों, विशेषकर दौलतपुर, ऊंचागांव, बुगरासी, स्याना आदि क्षेत्रों में डग्गामार बसें धड़ल्ले से दौड़ रही हैं। इन बसों में क्षमता से अधिक सवारियां भरी जा रही हैं, जिससे हर समय हादसे की आशंका बनी रहती है। यह भी पढ़ें- लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई न होने पर भाकियू किसान ने दी आं...