गंगापार, मार्च 1 -- जीरोरोड डिपो की रोडवेज बसें चाकघाट प्रयागराज के लिए चलती रहीं हैं। यहां तक कि माघ मेला एवं महाकुंभ पर्व पर चाकघाट में रोडवेज का अस्थाई बस स्टैंड बना कर अतिरिक्त बसें चलायी जाती रही हैं। चाकघाट से मिर्जापुर, बनारस, लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज आदि के लिए बसें लगातार चलती रहीं हैं किन्तु अब इस मार्ग पर चाकघाट से प्रयागराज के लिए जब से डग्गामार अवैध बसों का संचालन शुरू हुआ है तब से इस रोड पर रोडवेज की बसें नियमित नहीं चल पा रही हैं। आरोप है कि अवैध बस संचालकों के दबाव में रोडवेज बसों का संचालन चाकघाट से प्रयागराज के लिए बंद कर दिया जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.