रिषिकेष, जनवरी 9 -- यात्रा बस अड्डा मार्ग पर अतिक्रमण हटाने को लेकर शुक्रवार को नगर निगम में बैठक आयोजित की गई, जिसमें व्यापार मंडल और सवारी वाहन यूनियनों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। इस दौरान परिवहन कारोबारी बस अड्डे के आसपास डग्गामारी को लेकर भड़क गए। डग्गामारी पर रोकथाम के लिए संभागीय परिवहन विभाग और पुलिस की भूमिका को लेकर सवाल उठाए और वाहनों के निर्धारित स्थान से संचालन को लेकर व्यवस्था बनाने की मांग भी की। शुक्रवार को नगर निगम कार्यालय में आयोजित बैठक में सवारी वाहन यूनियनों के सदस्य बस अड्डा के आसपास डग्गामारी को लेकर उखड़े दिखे। उन्होंने इस तरह की मनमानी से रोजगार प्रभावित होने की बात कही। बताया कि निजी परिवहन कंपनियों की बसों के संचालन के लिए पहले से यहां अड्डा है, लेकिन बाहरी क्षेत्र के सवारी वाहन यहां आकर बेखौफ डग्गामारी कर रहे ह...