रांची, अप्रैल 1 -- रांची, संवाददाता। चुटिया में बुधवार को डगर के साथ मंडा पूजा की शुरुआत हुई। साथ ही ढकाहा विट्टू महली के द्वारा लगातार पांच दिनों तक प्राचीन श्रीराम मंदिर से लेकर महादेव मंडा मंदिर तक डगर परंपरा के साथ सभी देवी और देवताओं को जगाया जाएगा। इस दौरान लोगों तक शिव मंडा की शुरुआत होने का भी संदेश दिया जाएगा। वहीं, 5 अप्रैल को पांच प्रमुख भोक्ता पुरोहित, राजा भोक्ता, पाट्ट भोक्ता, बाला भोक्ता व भण्डारी पूरे विधि-विधान के साथ मुंडन संस्कार करेंगे। अगले दिन से उतरी का भी कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष राजकुमार महतो, उदय पासवान, प्रमोद गोप, विजय साहू, कैलाश केसरी, रवि गोप उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...