नई दिल्ली, अप्रैल 18 -- सरकार स्मार्टफोन कंपनियों को लेकर मैन्युफैक्चरिंग करने के लिए कई तरह के बेनिफिट्स दे रही है। लेकिन बावजूद इसके भारत का स्मार्टफोन शिपमेंट 2026 की पहली तिमाही में अपने छह साल के निचले स्तर पर पहुंच गया है। काउंटरपॉइंट रिसर्च की 'मंथली इंडिया स्मार्टफोन ट्रैकर' रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार, इस साल की पहली तिमाही में भारत में स्मार्टफोन की शिपमेंट में साल-दर-साल (YoY) तीन फीसदी की गिरावट आई है। यह पिछले छह सालों में पहली तिमाही का सबसे कमजोर प्रदर्शन है। मेमोरी की कीमतों में लगातार दबाव, सभी सेगमेंट में कीमतों में बढ़ोतरी और ग्राहकों की कम मांग इस गिरावट के मुख्य कारण हैं। बिक्री कम होने के बावजूद, Vivo, 21 फीसदी मार्केट शेयर के साथ भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट में सबसे आगे रहा। Samsung दूसरे स...