डकोर सीएचसी में अब निशुल्क होगी टीबी की जांच
उरई, मई 14 -- कुसमिलिया, संवाददाता। डकोर क्षेत्र के टीबी मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब संदिग्ध क्षय रोगियों को बलगम की जांच और टीबी की पुष्टि के लिए जिला अस्पताल उरई की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डकोर में आधुनिक ट्रूनॉट मशीन स्थापित कर दी है। जिससे अब स्थानीय स्तर पर ही सटीक जांच संभव हो सकेगी। चिकित्सा अधीक्षक डॉ इदरीश मोहम्मद ने मशीन का शुभारंभ करते हुए बताया कि इस मशीन के लगने से न केवल सामान्य टीबी, बल्कि एमडीआर टीबी की जांच भी आसानी से हो सकेगी। उन्होंने कहा अक्सर मरीजों को जांच के लिए उरई जाना पड़ता था, जिससे उनका समय और पैसा दोनों बर्बाद होता था। अब डकोर सीएचसी में ही निशुल्क बलगम परीक्षण कर टीबी की पुष्टि की जाएगी। रिपोर्ट भी जल्द प्राप्त होगी, जिससे इलाज तुरंत शुरू किया जा सकेगा। मशीन की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.