उरई, सितम्बर 26 -- उरई। संवाददाता करीब 48 घंटे से निरंतर हो रही बारिश से प्रभावित डकोर क्षेत्र के कई गांवों का सदर एसडीएम उत्तम कुमार, तहसीलदार सुरेंंद्र कुमार ने संयुक्त रुप से टीम के साथ भ्रमण कर क्षतिग्र्रस्त कच्चे मकानों का सर्वे कर रिपोर्ट तैयार कराई। साथ ही मौके पर प्रभावित लोगों को लंच पैकेट दिए गए। इसके अलावा कई ग्राम पंचायतों के सचिवालयों में जरुरतमंदों के लिए भट्टी जलवाकर भोजन पकवाया गया। अधिकारियों ने और सहायता भी किए जाने का भरोसा दिलाया।एसडीएम उत्तम कुमार ने तहसीलदार सुरेंद्र कुमार के साथ डकोर क्षेत्र के ग्राम चिल्ली, गोरन आदि गांवों का मुआयना किया। इस दौरान जहां पर कच्चे मकान गिरे थे, वहां जाकर स्थिति को देखा। आवासीय मकानों में किसी तरह की कोई क्षति नहीं पाई गई। एसडीएम ने बताया कि जिन गांवों में लोग ज्यादा प्रभावित थे, वहां ...