डकैत गैंग पर बड़ी कार्रवाई, सल्लिया चोरी कांड अनसुलझा
शाहजहांपुर, मई 19 -- रोजा। जनपद में रोजा पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने भले ही डकैती की योजना बनाते पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर अंतरराज्यीय चोरी गिरोह का खुलासा किया हो, लेकिन थाना क्षेत्र में हुई एक बड़ी चोरी की घटना अब भी पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है। 24 अप्रैल की रात सल्लिया गांव में एक ही रात में चार घरों में हुई चोरी का खुलासा अब तक नहीं हो सका है, जिससे ग्रामीणों में असंतोष और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। घटना में चोरों ने रात के समय गांव में घुसकर धीरज शुक्ला, प्रदीप कुमार त्रिपाठी, महेंद्र पाल और अतुल कुमार तिवारी के घरों को निशाना बनाया था। चोर दीवार और जीने के रास्ते से घरों में दाखिल हुए और अलमारी व बक्सों में रखी नकदी व जेवरात लेकर फरार हो गए। पीड़ितों के अनुसार घरों से करीब एक लाख रुपये से अधिक नकद और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.