जमशेदपुर, अप्रैल 10 -- परसूडीह के गदड़ा स्थित भूमिज टोला प्राथमिक विद्यालय में अपराध की साजिश रचने में फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। खास तौर से आरोपी अनूप बंगाली की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। इस मामले में गिरफ्तार चार आरोपियों, रोशन सिंह उर्फ पाका, रोशन कुमार उर्फ गोलू बंगाली, शिवनारायण रजक और आजाद पाल उर्फ बाबी से गहन पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया। सूत्रों के अनुसार, इन आरोपियों को जल्द ही रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी, ताकि अन्य सदस्यों और उनकी योजनाओं के बारे में जानकारी हासिल की जा सके। पुलिस ने कई आरोपियों को भी नामजद किया है, जो छापेमारी के दौरान फरार हो गए थे। इनमें मानगो गुरुद्वारा क्षेत्र का राहुल सिंह उर्फ राहुल बच्चा, बागबेड़ा निवासी अनूप बंगाली, बारीगोड़ा का करण सिंह, गोलपहाड़ी क्षेत्र का...