अलीगढ़, मई 7 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। अलीगढ़ से लेकर दिल्ली तक अवैध पिस्टल की तस्करी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का गुरुवार को अलीगढ़ पुलिस ने खुलासा करते हुए 12 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें दो एएमयू छात्र, एक जिम संचालक के अलावा इगलास ब्लॉक प्रमुख का भतीजा व होटल संचालक भी शामिल है। डकैती की योजना बनाने के बाद ये लोग घटना करने की तैयारी में थे। इनके पास से अवैध पिस्टल व अन्य सामान बरामद हुआ है। गिरोह ने बीते दिनों हुईं कई घटनाओं में आरोपियों को पिस्टल सप्लाई की थी। पुलिस छह माह की घटनाओं को खंगाल रही है। एसएसपी नीरज जादौन ने टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। पुलिस लाइन स्थित सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में एसएसपी नीरज जादौन ने बताया कि बीते कुछ दिनों में शहर में फायरिंग की घटनाएं हुई थीं। इसमें तफ्तीश व जनसहयोग से कुछ वीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.