हाजीपुर, मई 7 -- जिले के विभिन्न थाने एवं ओपी क्षेत्र में अभियान चलाकर 24 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग ने गुरुवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। उन्होंने बताया कि पॉक्सो एक्ट कांड में 01, हत्या के प्रयास कांड में 01, लूट कांड में 01, चोरी के कांड में 01, उत्पाद अधिनियम में 04 एवं अन्य मामले में 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाकर यातायात नियम का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों पर 01 लाख 27 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। वहीं पुलिस ने 11 वारंट एवं 23 कुर्की का निष्पादन किया। यह भी पढ़ें- कांड, वारंट, कुर्की व अन्य मामले में 221 लोग गिरफ्तार गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने दो बाइक एवं 01 लोहा का ग्रिल बरामद किया गया। घनश्याम कुमार यह भी पढ़ें- पुलिस ने की कार्रवाई, 31...