डकैती में दो फरार आरोपियों की तलाश में पहुंची झारखंड पुलिस, नोटिस किए चस्पा
बुलंदशहर, जुलाई 19 -- वर्ष 2019 में झारखंड के लोहरदगा जिले में हुई डकैती के दो फरार आरोपियों की तलाश में झारखंड पुलिस रविवार को बुलंदशहर पहुंची। पुलिस टीम ने वांछित आरोपियों के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा करते हुए नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की है। रविवार को झारखंड पुलिस की टीम के साथ पहुंचे एसआई पीके गुप्ता ने बताया कि वर्ष 2019 में झारखंड के लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों द्वारा डकैती की वारदात को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। इस दौरान कई आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन दो आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर रहे। पुलिस के अनुसार, वांछित चल रहे आरोपियों की पहचान चिट्टा निवासी रफीक खान पुत्र निसार खान और इमरान खान पुत्र नूर मोहम्मद के रूप में हुई । घटना के बाद से ही दोनों आर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.