मुजफ्फरपुर, अप्रैल 5 -- कांटी। बकटपुर पूर्वी टोला में 2018 में कौशल किशोर सिंह के यहां डकैती कांड में पुलिस ने वांछित अपराधी को गिरफ्तार किया है। एसडीपीओ पश्चिमी सुचित्रा कुमारी ने बताया कि कथैया थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर निवासी लक्ष्मण राम को डकैती मामले में गिरफ्तार किया गया है। वह कांटी, मोतीपुर, बरुराज, देवरिया, कथैया, साहेबगंज समेत पूर्वी चंपारण जिले में भी कई कांड में वांछित है। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस मौके पर थानेदार रविकांत पाठक आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...