रामगढ़, अप्रैल 23 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। रामगढ़ जिला के चितरपुर क्षेत्र में 21 अप्रैल को शिव शंकर ज्वेलर्स में हुई चोरी की घटना की रामगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने कड़ी निंदा की है। इस घटना के बाद क्षेत्र के व्यवसायियों में भय और आक्रोश का माहौल देखा जा रहा है। चैंबर के पदाधिकारियों ने कहा कि इस तरह की आपराधिक घटनाएं कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं और व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा रही हैं। लगातार बढ़ती घटनाओं के कारण व्यवसायी अपने प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को लेकर असहज महसूस कर रहे हैं। चैंबर ने जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन से मांग की है कि घटना में शामिल अपराधियों की जल्द से जल्द पहचान कर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। यह भी पढ़ें- चितरपुर में ज्वेलर्स दुकान में चोरी पर चैंबर का विरोध, सुरक्षा बढ़ाने की...