डकैती को संदिग्ध बता लूट का केस दर्ज करने पर इंस्पेक्टर निलंबित
लखनऊ, मई 25 -- महिंगवां के परसऊ इलाके में एक हफ्ते पूर्व कमला फ्यूल पंप पर हुई डकैती को लूट बताकर मुकदमा दर्ज कराने और अबतक घटना का राजफाश न कर पाने में इंस्पेक्टर महिंगवां रामकुमार गुप्ता को निलंबित कर दिया गया। मामले की जांच एसीपी मलिहाबाद सुजीत कुमार दुबे को दी गई है। जांच में दोषी पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई होगी।सोमवार देर रात असलहों से लैस पांच डकैतों ने परसऊ इलाके में कमला फ्यूल पंप पर धावा बोला था। डकैतों ने चौकीदार विपिन कुमार को बंधक बनाकर जमकर पीटा। गल्ले से आठ हजार रुपये, पर्स और उसका मोबाइल लूट लिया था। अगले दिन दोपहर में महिंगवां पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने डकैती की जगह लूट का मुकदमा दर्ज किया था। घटना में शामिल बदमाशों को पकड़ने में भी इंस्पेक्टर ने कोई खास मशक्कत नहीं की। मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों तक पहुंची। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.