डकैती के दूसरे दिन भी बदमाशों तक नहीं पहुंच सकी पुलिस
बदायूं, मई 22 -- कच्छा बनियान धारी बदमाशों द्वारा की गई डकैती की वारदात के खुलासे के लिए पुलिस की पांच टीमें लगातार लगी हुई हैं, लेकिन दूसरे दिन भी पुलिस को कोई बड़ी सफलता नहीं मिल सकी है। पुलिस अब तक 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल चुकी है। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। इस्लामनगर थाना क्षेत्र के बिसौली-बिल्सी रोड स्थित इस्लामनगर कस्बे में मंगलवार रात कच्छा बनियान धारी गिरोह के बदमाशों ने निज़ाकत के घर में घुसकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। बदमाशों ने घर में घुसने के बाद परिवार को बंधक बनाकर मारपीट की थी। यह भी पढ़ें- इस्लामनगर में बदमाश बेखौफ, चौकसी पर उठे सवाल विरोध करने पर निज़ाकत, उनकी पत्नी मिस्कीन, बेटे की बहू फिजा, बेटी और भतीजे के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया गया था। बदमाश घर से सवा लाख रुप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.