बदायूं, मई 25 -- 19 मई को निज़ाकत के घर हुई डकैती और 22 मई को आमीन से हुई लूटपाट के खुलासे के लिए पुलिस की पांच टीमें लगातार काम कर रही हैं। पुलिस इस्लामनगर से सटे जिलों में दबिश दे रही है, लेकिन अभी तक कोई ठोस सफलता हाथ नहीं लगी है। एसपी देहात हृदेश कठेरिया लगातार पीड़ित परिवारों के संपर्क में हैं। इस्लामनगर थाना क्षेत्र के कस्बा इस्लामनगर में 19 मई की रात कच्छा-बनियान धारी बदमाशों ने निज़ाकत के घर डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। बदमाशों ने घर में घुसकर परिवार को बंधक बना लिया और विरोध करने पर निज़ाकत, उनकी पत्नी मिस्कीन, पुत्रवधू फिजा, बेटी और भतीजे के साथ मारपीट की थी। यह भी पढ़ें- डकैती के खुलासे में जुटीं पांच टीमें, बदमाश पकड़ से दूर बदमाश घर से सवा लाख रुपये की नगदी और लाखों रुपये के जेवर समेटकर फरार हो गए थे। इसके बाद 22 मई को फ...